एस. एम. पाटिल बने प्रदेश सचिव

Spread the love

  भिलाई 17 नवम्बर वेब वार्ता..छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक कान्फेडरेशन ( अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ मुम्बई से संबद्ध) के अध्यक्ष श्री चन्दप्रकाश देवरस के द्वारा श्री श्यामराव महादेवराव पाटील दुर्ग, को छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक कान्फेडरेशन के प्रदेश सचिव के पद पर नामांकित किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव के पद पर नामांकित किए जाने पर रामराव ढोक, श्रावण पराते , लालचंद जैन, डीके मांडरीक , एलके साव, जीआर साहू , आरएन साहू और अन्य साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी और वरिष्ठ नागरिक के सहयोग, संगठन और उत्थान के लिए समर्पित भाव के साथ काम करते रहेंगे ऐसी आशा व्यक्त की। प्रदेश सचिव बनने से वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर्ष की विषय है। 
    उक्त जानकारी आईस्कान के प्रिविलेज मेम्बर रामराव ढोक ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *