श्री संत ज्ञानेश्वर संजीवनी समाधि समारोह

Spread the love

भिलाई 15,नवम्बर वेब वार्ता..श्रीसंत ज्ञानेश्वर माऊली संजीवनी समाधि समारोह 2025 का आयोजन श्री संत सेवा समिति, भिलाई नगर द्वारा कार्यस्थल विजय श्रावणजी माहुरकर, क्वा. 4-ए, सड़क-2, सेक्टर-1, भिलाई (छ.ग.) में आयोजित किया जा रहा है|

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संत सेवा समिति भिलाई एवं नागपुर के सहयोग से श्री संत ज्ञानेश्वर माऊली पुण्यतिथि महोत्सव और ह.भ.पू. गुरुवर्य सहजानंद महाराज पुण्यतिथि मनाई जा रही है। भिलाई नगर व् समीपस्थ ग्रामों में निवासरत भक्तजनों से अनुरोध है कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अवश्य पधारें और सत्संग का लाभ उठाएँ। 15 तारीख शनिवार को शाम 6 बजे भजन संध्या के रूप कार्यक्रम का प्रारम्भ किया होगा | 16 तारीख को पूजन कार्य एवं पंचपदी भजन हरिपाठ किर्तन ह.भ.प. श्री तुकाराम निकम महाराज, मुम्बई द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 6 बजे तक निरंतर जारी रहेगी | 17 तारीख को सुबह 9 बजे से पंचपदी भजन एवं 10 बजे से 1 बजे तक समाधी समारोह किर्तन ह.भ.प. श्री तुकाराम निकम महाराज, मुम्बई जी द्वारा और उसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा | इसी दिन संध्या 6 बजे से पालकी शोभा यात्रा निकाली जायेगी फेरा करते हुए अंतिम समाप्ति 9 बजे होगी |

इसीप्रकार मंगलवार 18 तारीख को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक गोपालकाला के साथ-साथ ह.भ.प. गुरुवर्य सहजानंद महाराज, नागपुर पुण्यतिथि हेतु किर्तन ह.भ.प. श्री संतोष महाराज राठौड़, मुंबई द्वारा किया जाएगा तत्पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा | रात्रि 8 बजे से प्रक्षांल पूजा की जायेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *