वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे द्वारा लिखित “छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक” पुस्तक का विमोचन किया सीएम साय ने….

Spread the love

अविभाजित मप्र से छत्तीसगढ़ तक करीब 45 साल की पत्रकारिता, तथा ‘अपने छत्तीसगढ़’ पर अभी तक 5 पुस्तकें (1) इतिहास के आईने में छत्तीसगढ़ (2)छत्तीसगढ़ के पुरातन पुरोधा (3) छत्तीसगढ़ के राजवंश (4)छत्तीसगढ़ की राज नीति (5) आइना- ए- छत्तीसगढ़, प्रकाशन के बाद आज छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे की 6 वीं पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक’ का विमोचन सीएम विष्णुदेव साय ने अपने निवास पर किया। उन्होंने एक अच्छी पुस्तक के लेखन तथा छत्तीसगढ़ के अतीत को समेटने के लिये वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक शंकर पांडे को शुभकामनायें भी दी।इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के महापुरुषों, पर्यटन स्थल, प्राचीन इतिहास, राज परिवार,मंदिरों का इतिहास तो है, छ्ग के सभी सीएम, राज्यपालों,प्रमुख राजनीतिक घटनाओं, राजनेताओं, साहित्यकारों का उल्लेख है साथ ही छ्ग के कई अनछुए पहलुओं पर भी प्रकाश डाला है। पुस्तक के विमोचन के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रियंका कौशल, विशाल यादव सहित स्नेहा पांडे तथा मास्टर अंश पांडे भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *