भिलाई 26अक्टूबर वेब वार्ता..भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई प क 1119 की बाबासाहेब डॉ आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर 6 भिलाई क मुख्य सभाकक्ष में सामान्य सदस्यों की विशेष सभा- चुनाव संबंधित, अध्यक्ष सविता मेश्राम जी के अध्यक्षता में 26 अक्टूबर 2025 रविवार को दोपहर 2 बजे सम्पन्न हुई। जिसमें आगामी त्रि वर्षीय कार्यकाल के लिए चुनाव संबंधित चर्चा हुई। सर्व प्रथम के संस्था के पदाधिकारियों ने द्वीप प्रजल्ल्वित कर तथागत भगवान गौतम बुद्ध तथा बाबासाहेब डॉ आम्बेडकर जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किये और विशेष सभा का शुभारंभ हुआ।संस्था की अध्यक्ष सविता मेश्राम ने अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्था में पिछले तीन वर्षों में हुए कार्यों और गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और सभी सदस्यों को पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल में दिए गये सहयोग के लिए साधुवाद दिया। संस्था के उपाध्यक्ष विनोद वासनिक ने आगामी होने वाले त्रि वर्षीय चुनाव कैसे सम्पादित किया जाएगा, इसकी सविस्तर जानकारी दी और सदस्यों को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी से सहयोग से की अपील की । विशेष सभा में पांच चुनाव संचालन अधिकारियों को सभा ने सर्व सम्मति से और ध्वनिमत से चयनित किया गया। जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी एल उमाकांत एवं सहायक चुनाव अधिकारी प्रभाकर खोब्रागडे, नरेश मेश्राम, अनिल रंगारी और भारती खांडेकर होंगे। सभी चुनाव अधिकारियों का संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छे से स्वागत किया गया और बधाई दी। चुनाव अधिकारियों ने निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने का आस्वासन दिया। आभार प्रदर्शन संस्था के उपाध्यक्ष कृष्णा बंसोडकर ने किया। विशेष सभा का संचालन संस्था के महासचिव रामराव ढोक ने किया। सभा में हुई कार्यवाही की लेखनी रजिस्टर में दर्ज संस्था के कार्यकारी सदस्य ज्ञानचंद टेम्भुरकर ने की। सभा के अंत में सभी के लिए चाय- नास्ते की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के समस्त पदाधिकारी, कार्यकारी सदस्य, सामान्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
