Spread the love

     भिलाई 8अक्टूबर वेब वार्ता.भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई प क 1119 के तत्वावधान में डा आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर 6 भिलाई में अश्विन पूर्णिमा 07 अक्टूबर 2025 को वर्षावास समापन दिवस समारोह का आयोजन पूज्य भंतेजी शील रत्न एवं पूज्य भंतेजी सुमेध ( श्रीलंका)  के सानिध्य में तथा अध्यक्ष सविता मेश्राम जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जो वर्षावास पिछले तीन महीने से याने 10 जूलाई 2025 से चला आ रहा था। 
    इस अवसर पर 7 अक्टूबर सुबह 09:30 बजे वर्षावास समापन में पूज्य भंतेजी द्वारा  द्वीप प्रजल्वित, भगवान बुद्ध तथा डॉ बाबासाहेब आम्बेडकर के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।पूजा वंदना, परित्राणाय पाठ किया गया और उनके द्वारा धम्म देशना दी गई। जिसमें भंतेजी ने वर्षावास के महत्व के को समझाया और आगे कहा कि अपने जीवन को सुखमय और खुशहाल बनाने के लिए भगवान बुद्ध और डॉ आम्बेडकर के मार्ग पर चलना है। अपने जीवन में शील, सदाचार का पालन करना है। दान पारमिताओं के बारे में सविस्तर जानकारी दी। 
     इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सविता मेश्राम, उपाध्यक्ष विनोद वासनीक, कृष्णा बंसोडकर, देवानन्द मेश्राम, महासचिव रामराव ढोक, सचिव अशोक शामकुवर, कोषाध्यक्ष भागवत बागडे, उप कोषाध्यक्ष अशोक नंदेश्वर, प्रचार प्रभारी ठानेन्द्र कामडे, लेखापाल प्रदीप सोममकुवर, कार्यकारी सदस्य जेबी पाटील, आईके रा्मटेके, ज्ञानचंद टेम्भुरकर, प्रितेश पाटील, रंजू खोब्रागडे, डीपी भोईर, हरिकिशन भोवते, सामान्य सदस्य रविन्द्र गाडगे, अशोक कुमार ढवले, भीमराव पाटील, जीडी राऊत, नरेन्द्र नारनवरे, कमलराज मेश्राम, बलवंत खोब्रागडे, मूलचन्द  गडपायले, विनायक चौरे, राजेन्द्र गेडाम, राजकुमार गजभिये, संदीप मेश्राम, मीना नारनवरे,  शालू दामले, पूनम ढोक, कुसूम गजभिये, लीना वैद्य, भारती खांडेकर, अलका बौद्ध, सरोज बौद्ध, सुजाता रामटेके, अन्य सदस्य दुर्ग- भिलाई की विभिन्न समितियों के सदस्य और गणमान्य नागरिक इस वर्षावास समापन समारोह में उपस्थित थे। 
    उक्त जानकारी संस्था के महासचिव रामराव ढोक ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *