भिलाई 21जुलाई वेब वार्ता. रविवार सुबह 10 बजे भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई (प क 1119) के तत्वावधान में बाबासाहेब डॉ आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर 6 भिलाई में संस्था की अध्यक्ष सविता मेश्राम जी की अध्यक्षता महासचिव रामराव ढोक संचालन और उपाध्यक्ष विनोद वासनिक ने आभार प्रदर्शन कर सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।
जिनको सम्मनित किया गया
1 . आदरणीय डॉ उदय धाबर्डे जी, आपको प्रख्यात व्यक्तित्व चिकित्सक अवार्ड प्राप्त हुआ।
2 आदरणीय सुधाकर फुलमाली जी, आपको मानद डाक्टरेट उपाधि प्राप्त हुई।
3 आदरणीय चन्द्रशेखर गवई जी आपने तथागत भगवान बुद्ध की सुंदर प्रतिमा बनाई, जिसको श्रीलंका देश भेजना है।
4, दिव्यांशु खोब्रागडे पिता नरेंद्र खोब्रागडे जी आपका असिस्टेंट कमांडेंट प्रथम श्रेणी राजपत्रित अधिकारी ( युपीएससी से चयनित) के पद पर नियुक्ति हुई।
सम्मानीय मुख्य अतिथि :- माननीय महादेव कावरे जी संभाग आयुक्त, । छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर।
सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा द्वीप प्रजल्वित कर भगवान बुद्ध और बाबासाहेब डॉ आम्बेडकर जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय महादेव कावरे जी को संस्था के सदस्यों ने प्रतिक चिन्ह और पुष्पगुच्छे से स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के माध्यम से डॉ उदय धाबर्डे सीएमओ सेक्टर 9 हास्पिटल, सुधाकर फुलमाली, पार्षद चंद्रशेखर गवई और दिव्यांशु खोब्रागडे का उनकी उपलब्धि के लिए पुष्पगुच्छे, शाल और स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सम्मानित किये गए साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि कठिन परिश्रम से कुछ भी चीज़ हासिल करने की क्षमता रख सकते है, जो इन्होंने उपलब्धि हासिल की यह कठिन परिश्रम का ही परिणाम है। साथ ही जिनको सम्मानित किया, उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस संस्था से हमें उपाधि प्राप्त हुई और आज यहाँ भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई प क 1119 ने हमें सम्मानित किया, उसके लिए संस्था का धन्यवाद अदा करते है।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सविता मेश्राम, उपाध्यक्षगण विनोद वासनिक, कृष्णा बंसोडकर, देवानन्द मेश्राम, महासचिव रामराव ढोक, सचिव अशोक श्यामकुंवर, कार्यकारिणी सदस्य वसंत नंंदेश्वर, आईके रामटेके, ज्ञानचंद टेम्भुरकर, प्रितेश पाटील, रंजू खोब्रागडे, हरिकिशन भोवते, डीपी भोईर, जालेन्द्र उके, सदस्यगण अनिल साखरे, धनंजय मेश्राम, मूलचन्द गडपायले, रविन्द्र गाडगे, कमलराज मेश्राम, अजय गणवीर, नरेंद्र खोब्रागडे, भिमटे, महेन्द्र रामटेके, अजय गणवीर, सुभाष बंसोडकर, संजय मेश्राम, अशोक ढवले, राजेन्द्र गेडाम, अन्य संस्था के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
उक्त जानकारी संस्था के महासचिव रामराव ढोक ने दी।