कोंडागांव, 01जून ,वेब वार्ता/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को बुद्ध जयंती के अवसर पर कोंडागांव जिले के भोंगापाल में भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान बोधगया से पधारे बौद्ध साधुवृन्द भंते अश्वजीत महाथेरा, भंते ज्ञानवंश थेरो, भंते शीलवंश थेरो, भंते प्रमोद एवं भंते डीन वियतनाम द्वारा बुद्धम शरणम गछम मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाया गया। ज्ञात हो कि भोंगापाल में 6 वीं शताब्दी का प्राचीन बुद्ध प्रतिमा इस क्षेत्र दर्शनीय स्थल है। इस मौके पर विधायक केशकाल श्री नीलकंठ टेकाम सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के अलावा कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना, एसपी श्री वाय अक्षय कुमार पूज्य भंते सुरई ससाई देश भर से आए करीब 200 भिक्षु गण कार्यक्रम की संयोजक अनिल खोबरागड़े सहित रायपुर कमिश्नर महादेव कावरे, दिलीप वासनीकर विनोद खांडेकर, डॉ कांबले, अनिरुद्ध कोचे ,शैलेश badge,,सुनील wandre, रविन्द्र रामटेके, भोजराज गैरखेड़े शैलेन्द्र डोंगरे,समिति और अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से आये हजारों बौद्ध धर्म के अनुयायी मौजूद थे।
