बी बी एम एस ने श्रद्धापूरक मनाई बुद्ध जयंती

Spread the love

    भिलाई 13 मई वेब वार्ता।भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई प क 1119 के तत्वावधान में बाबासाहेब डॉ आंबेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर  6 भिलाई में 12 मई 2025 सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा ( बुद्ध जयंती) का आयोजन भंते जी दीठ्ठि विशुद्धि के सानिध्य में तथा संस्था के उपाध्यक्ष विनोद वासनीक जी के अध्यक्षता में कार्यक्रम हर्षोंउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। 
*कार्यक्रम इस प्रकार रहा* 

सुबह 9 बजे पूज्य भंते जी द्वारा पंचशील ध्वज फहराया गया, तथा द्वीप प्रज्ज्वलित कर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये और डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा , वंदना की गई। पूज्य भंते जी और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के उपाध्यक्ष विनोद वासनीक जी का पुष्प गुच्छे देकर संस्था के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। सुबह 10 बजे धम्म देशना ( धम्म प्रवचन) पूज्य भंते जी ने दी और कहा भगवान बुद्ध के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर तथा उनके द्वारा बताए गए उपदेश का पालन कर अपने जीवन को दुख से मुक्त करना है और सुख, शांति से जीवन को सफल करना है। भंते जी ने विपश्यना ( ध्यान साधना) के बारे में बताते हुए कहा, विशेष रूप से देखना, हमारे भीतर से ही सब कुछ होता है । राग, द्वेष हमारे भीतर से ही उत्पन्न होता है। मन, वचन, काया से पवित्र रहना है। प्रज्ञा ( ज्ञान) से स्वयं अनुभव करना है। दस पारमिताओं ( दान) का पालन करना है। हमारे अंदर के अज्ञान रूपी अंधकार को खत्म करना है।आयु.विनोद वासनीक जी ने कहा भगवान बुद्ध के बताये गये चार आर्य सत्य, आठ आष्ठांगिक मार्ग तथा पंचशील का पालन करने को कहा और बुद्ध जयंती की बधाई एवं मंगलकामनाए दी। हरि गोटे ने संस्था को स्टील के चार बेंच दान दिया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव रामराव ढोक ने किया।
तत्पश्चात डॉ आंबेडकर जयंती के अवसर पर जिन प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया, ऐसे विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष विनोद वासनीक के हस्ते दिया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से खीर- पूड़ी का विवरण किया गया। संध्या 6 बजे के कार्यक्रम में कैंडल रैली का शांति पूर्ण रूप से भ्रमण किया गया।
इस अवसर पर ठानेन्द्र कामडे, देवानंद मेश्राम, डीपी भोईर, कृष्णा बंसोडकर,वसंत नंदेश्वर, अशोक नंदेश्वर, महेन्द्र रामटेके, एससी गौरकर, हंसराज वैद्य, बुद्ध प्रकाश मेश्राम, एसआर फुलमाली, जेबी पाटील, नेकराम रामटेके, जीडी राऊत, अविनाश गवांडे, आशिष चौहान, जालेन्द्र ऊके, पीजे अंबुरकर, संतोष खापर्डे, शिवचरन पानतावने, विनायक चौरे, एच सी ढोके, कुसुम गजभिये, लीना वैद्य, भारती खांडेकर,अलका बौद्ध, माधुरी बौद्ध, अलका खोब्रागडे, सुनिता मेश्राम, अंजिता शंडे, पूनम खापर्डे,सुशिला वासनीक और संस्था के पदाधिकारी, कार्यकारी सदस्य, युवा प्रकोष्ट, महिला प्रकोष्ट, सलाहकार मंडल, बुद्ध/ आंबेडकर अनुयायी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
उक्त जानकारी संस्था के महासचिव रामराव ढोक ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *