संविधान की हीरक जयंती धूमधाम से मनाई गई

Spread the love


भिलाई। 27 जनवरी। वेब वार्ता।तथागत समाज कल्याण समिति तथागत म्यूजिकल ग्रुप एवं भारतीय बौद्ध महासभा पंजीयन क्रमांक 1119 की संयुक्त तत्वाधान में गणतंत्र दिवस संध्या पर संविधान की हीरक जयंती का कार्यक्रम डॉ आंबेडकर सांस्कृतिक भवन भिलाई में बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.उदय धाबर्डे उपस्थित थे। साथ ही विशेष अतिथि के रूप में भारतीय बौद्ध महासभा 1119 के फाउंडर श्री हरीश कोचे, श्री एफ .सी. निकोसे, श्रीमती सविता मेश्राम उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल साखरे ने की। सर्वप्रथम डॉ अंबेडकर और भगवान बुद्ध के छायाचित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय गान गाया गया। संविधान की उद्देशिका का वाचन भारतीय बौद्ध महासभा के उपाध्यक्ष श्री विनोद वासनिक ने किया । मुख्य अतिथियों के संबोधन के बाद कार्यक्रम में तथागत म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा देशभक्ति एवं संविधान पर आधारित गीतों की प्रस्तुति की गई । म्यूजिक ग्रुप के सभी सदस्यों ने अपनी प्रस्तुति दी इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भारतीय बौद्ध महासभा के सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, सलाहकार मंडल ने अपनी यहां भूमिका दी साथ ही भिलाई 3, भिलाई चरोदा कुम्हारी एवं दुर्ग के विभिन्न समितियां के अध्यक्षों सहित आमजन भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन कल्पना गजभिए ने किया एवं आभार प्रदर्शन तथा के समाज कल्याण समिति के सचिव धनंजय मेश्राम ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग श्री अशोक धवले, आनंद चौहान ,सुरेश श्यामकुंवर, अनिल गजभिए, मिना नारनवरे, नरेंद्र नारनवरे
कार्यक्रम में उपस्थित जनों में डॉ . बडोले, संजय शेंद्रे, प्रभुनाथ बैठा, विश्वास मेश्राम, नगरत्ना गणवीर, प्रज्ञा बौद्ध, नरेंद्र खोबरागड़े, एस.आर. कांडे, संतोष भीमटे, नरेंद्र शेडे , पी . जे अंबुरकर, एल. उमाकांत, चिन्ना केसवेलू, अजय गणवीर, अलका खोबरागड़े, प्रेरणा कठने , विद्या मेश्राम,जी.डी ,राउत, नितेश सोनटके, नेकराम रामटेक, बबलू चौरे ,भागवत शेडे, डॉ अरविंद चौधरी, हेमराज मेश्राम, आनंद रामटेके, जयश्री बौद्ध, सविता बौद्ध (संकल्पि ),आशीष चौहान, आनंद टेंभुरकर, सुधेस रामटेके,दानशीला रामटेके , अल्का बौद्ध, बबीता बागड़े उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *