प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया 2024-25 के सम्मान से सम्मानित-दुर्ग के मनीष पारख

Spread the love

भिलाई10 जनवरी वेब वार्ता”प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया 2024-25″ का यह सम्मान स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और व्यापारिक दूरदृष्टता के साथ कार्य करने क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु दिया गया।यह सम्मान “मेघ गंगा ग्रुप” परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और अटूट समर्थन का प्रतीक है, जो की अपने नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। मेघ गंगा ग्रुप दुर्ग शहर की एक प्रख्यात व्यवसायिक समूह है, जिसके नींव मनीष पारख जी द्वारा रखा गया, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने प्रतिबद्ध है।जिसके अंतर्गतशिक्षा के क्षेत्र में एनिमेशन, वीएफएक्स, ग्राफिक्स और फैशन एवं इंटीरियर डिज़ाइन के कोर्स प्रदान करता है। जो की दुर्ग रायपुर और भुबनेश्वर में अपनी विश्वसनीयता का पर्याय बन चुका है सेवाओं में उत्कृष्टता के साथ उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं प्रदान करते हुए दुर्ग और भिलाई में सफलता पूर्वक संचालित है, जों की सेवा भाव और तत्परता से ओत प्रोत है।
महावीर ज्वैलर्स लग्जरी और जीवनशैली उत्पादों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए, दुर्ग क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में योगदान देता है।
जयदीप गैस एजेंसी ऊर्जा आपूर्ति और घरेलू सुरक्षा के क्षेत्र में भिलाई नगर क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करता है।
डिजाइनो डिज़ाइन एनीथिंग: कॉर्पोरेट समाधान, ब्रांडिंग और रचनात्मक सेवाएं प्रदान करता है, जिससे उद्योगों में नवाचार और विकास को प्रोत्साहन मिलता है।
मेघ गंगा ग्रुप के ये सभी स्तंभ सामुदायिक विकास और सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।मनीष पारख जो शहर के चर्चित उद्योगपतियों में शामिल है ने इस सम्मान को अपनी टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण और अटूट समर्थन का प्रतीक बताते हुए इस उपलब्धि को “मेघ गंगा ग्रुप” परिवार को समर्पित किया ।

मनीष पारख ने कहा “उन सभी का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इस यात्रा में हमारे प्रति विश्वास जताया और साथ दिया। यह मील का पत्थर हमें एक उज्जवल और प्रभावशाली भविष्य के लिए और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता हैं।”

पिछले वर्ष 2024 में मनीष पारख के निर्देशन में :मोर शहर मोर जिम्मेदारी के अंतर्गत गांधी चौक , शहीद चौक दुर्ग का पुनर्निर्माण किया गया ।स्वच्छता के मापदण्डों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यपाल छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मानित ।मेघ गंगा ग्रुप में डिज़ाइनो एवं इमेजेस डायग्नोसिस जैसे नए उपक्रम जुड़े ।लाइफकेयर डायग्नोसिस में नवीन टेक्नोलॉजी और महत्वपूर्ण मशीनों का इंस्टालेशन किया गया ।साइबर जागरूकता के लिए दुर्ग रेंज आई जी द्वारा चलाए गए साइबर प्रहरी अभियान में विशेष भूमिका ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *