रायपुर 2जनवरी वेब वार्ता – भिलाई विधानसभा से कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव को राजधानी को दाऊ कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ऑपरेशन होने वाला है, विधायक यादव हर्निया की बीमारी से ग्रसित है।
बता दें कि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव बीते 4 दिनों से राजधानी के डीकेएस अस्पताल में भर्ती हैं। फ़िलहाल वे बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद थे, इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगडऩे पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक उपचार होने के बाद उनका ऑपरेशन किये जाने की तैयारी चल रही है।
ऑपरेशन से पहले उनके मेडिकल फि टनेस को लिए उन्हें दो दिन पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था, जहां सारे जांच किए जा रहे हैं। मेडिसिन विभाग से आज मेडिकल फि टनेस रिपोर्ट आने के बाद ही डॉक्टर्स उनका ऑपरेशन करेंगे।
