भिलाई 1 सप्टेम्बर वेबवार्ता… अपर आयुक्त, सहकारिता एवं प्रबंध संचालक, अपेक्स बैंक श्री के०एन०कान्डे आज सेवानिवृत हुएभोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कवर्धा, मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना अंबिकापुर एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया के स्थापना में अहम भूमिका।श्री के०एन० कान्डे के कुशल मार्गदर्शन तथा समन्वय में प्रदेश के को-आपेटिव्ह बैंकों में नवीन संवर्ग के 395 पदों की भर्ति निर्विवाद एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ हुआ।दूरस्थ क्षेत्रों तथा वनांचलों में अपेक्स बैंक तथा को-आपेटिव्ह बैंकों के नवीन शाखाएं खोलने में महत्वपूर्ण भूमिकानवा रायपुर अपर आयुक्त, सहकारिता एवं प्रबंध संचालक, अपेक्स बैंक श्री के०एन०कान्डे आज 62 वर्ष पूर्ण होने पर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति हुआ। दिनांक 31.08.2026 को नवा रायपुर स्थिति अपेक्स बैंक मुख्यालय के सभागार में भावभीनी विदाई दिया गया। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी एवं केबिनेट मंत्री दर्जा, छ०ग० श्री केदार गुप्ता मौजूद रहे।
विदाई समारोह में अपेक्स बैंक के प्राधिकारी श्री केदार गुप्ता ने कहा कि श्री के०एन०कान्डे भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कवर्धा, मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना अंबिकापुर एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया के स्थापना में अहम भूमिका रही है। श्री के०एन० कान्डे के दीर्घकालीन अनुभवों का लाभ अपेक्स बैंक मिला, जिससे अपेक्स बैंक लगातार लाभार्जन की स्थिति में आया। श्री के0एन0कान्डे जुलाई 2020 में अपेक्स बैंक में प्रबंध संचालक का पदभार ग्रहण किये। अपेक्स बैंक की वित्तीय प्रगति वर्ष 2020-21 में शेयर कैपिटल 160 करोड़ था, जो वर्ष 2025-26 में 246 करोड़ हो गया। वर्ष 2020-21 में रिजर्व फंड 389 करोड़ था, जो वर्ष 2025-26 में 809 करोड़ हो गया। वर्ष 2020-21 में डिपाजिट 5550 करोड़ था, जो वर्ष 2025-26 में 8653 करोड़ हो गया। वर्ष 2020-21 में वर्किंग कैपिटल 7493 करोड़ था, जो वर्ष 2025-26 में 11901 करोड़ हो गया। प्रदेश के को-आपरेटिव्ह बैंकों में वर्ष 2020-21 में 30 एटीएम लगा था जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 269हो गया। प्रदेश के को-आपरेटिव्ह बैंकों की शाखाएं वर्ष 2020-21 में 302 था जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 345 हो गया। श्री के०एन०कान्डे के कुशल मार्गदर्शन तथा समन्वय में प्रदेश के को-आपेटिव्ह बैंकों में नवीन संवर्ग के 395 पदों की भर्ति निर्विवाद एवं पूर्णपादर्शिता के साथ सम्पन्न हुआ। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तथा वनांचलों में अपेक्स बैंक तथा को-आपेटिव्ह बैंकों के नवीन शाखाएं खोला गया। अपेक्स बैंक की कुनकुरी, सरिया, तमनार, बगीचा एवं फरसाबहार में शाखाएं खोला गया।
विदाई समारोह में अपर आयुक्त श्रीमती सावित्री भगत ने कहा कि श्री के०एन० कान्डे पूरे सेवाकाल में मृदुभाषी, व्यवहारिक, कुशल समन्वयक, कुशल प्रशासक किसान हितैषी, जन समस्याओं को समझने एवं समाधान करने वाले अधिकारी व विधि सम्मत कार्य करने वाले अधिकारी रहे है।
विदाई कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त श्री संदीप गुप्ता ने कहा कि को-आपरेटिव्ह बैंकों तथा पैक्स सोसाइटियों का पूर्ण कम्प्यूटरीकरण में श्री के०एन०कान्डे की भूमिका महत्वपूर्ण रहा है। प्रदेश में 725 पैक्स सोसाइटी में कार्यालय सह-गोदाम निर्माण पूर्ण किया गया। श्री के०एन० कान्डे के कुशल मार्गदर्शन में 2025 में अंर्तराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष में इंडोर स्टेडियम, रायपुर में राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन तथा 2026 में कृषि मंडपम, लाभांडी रायपुर में राज्य राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलनों का सफल आयोजन किया गया।
विदाई समारोह में अपर आयुक्त श्री यूबीएस राठिया, अपर आयुक्त श्रीमती सावित्री भगत, संयुक्त आयुक्त श्री संदीप गुप्ता, संयुक्त आयुक्त श्री उमेश तिवारी, संयुक्त आयुक्त श्री डी०पी०टावरी, संयुक्त आयुक्त श्री दिलीप जायसवाल, संयुक्त आयुक्त बिलासपुर श्री बसंत कुमार, संयुक्त आयुक्त दुर्ग श्री मुकेश कुमार ध्रुव, संयुक्त आयुक्त जगदलपुर श्री विनोद बुनकर, संयुक्त आयुक्त श्रीमती किरण गुप्ता, संयुक्त आयुक्त श्री एस०के०तिग्गा, संयुक्त आयुक्त श्री मुकेश कुमार ध्रुव, मार्कफेड सचिव श्री भूपेन्द्र ठाकुर, उपायुक्त श्री युगल किशोर, उपायुक्त श्री एनएल टंडन, उपायुक्त एन०आर०के०श्री चंद्रवंशी, उपायुक्त श्री विकास खन्ना, उपायुक्त श्री मती शिल्पा अग्रवाल, उपायुक्त श्रीमती पुर्णिमा सिंह, उपायुक्त श्री अवधेश मिश्रा, भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक श्री जी०एस०शर्मा, अंबिकापुर शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक श्री राजेन्द्र प्रसाद राठिया, दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक श्री सतीष पाटले, अपेक्स बैंक के डीजीएम श्री भूपेश चंद्रवंशी, एजीएम श्री अरूण पुरोहित, एजीएम श्री एलके चौधरी, एजीएम श्री अजय भगत, प्रबंधक श्री ए०के०लहरे, प्रबंधक श्री अभिषेक तिवारी, प्रबंधक श्री गुंजार सिंह ठाकुर, प्रबंधक श्रीमति रूमित सोढ़ी, संवर्ग अधिकारी श्री पंकज सोढ़ी, लेखाअधिकारी श्री प्रभाकर कांत यादव तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के सीईओ रायपुर श्रीमती अपेक्षा व्यास, सीईओ दुर्ग श्री एस०के० वर्मा, सीईओ बिलासपुर श्री प्रभात मिश्रा, सीईओ अंबिकापुर श्रीकांत चंद्राकर, सीईओ राजनांदगांव श्री सुधीर सोनी, सीईओ जगदलपुर श्री के०एस० ध्रुव व बड़ी संख्या में अधिकारीगण मौजूद रहे।
