भिलाई 30 अगस्त वेबवार्ता..30-08-2026 को चल रहे वर्षावास के दौरान भारतीय बौद्ध महासभा ((1119) डॉ आम्बेडकर सास्कृतिक भवन से. 6 भिलाई छत्तीसगढ़ में पूज्य भंते जी अशोक मित्र, प्रकाश दीप, कैमूर ( बिहार) से आये है जोकि महामाया बुद्ध विहार, कर्मचारी नगर दुर्ग में वर्षावास कर रहे है एवं सेक्टर 6 भिलाई में वर्षावास कर रहे पूज्य भंते जी प्रज्ञा किर्ति इन तिनों ने धम्म देेशना दी। उपासक/ उपासिकाओ ने बड़े ध्यान से सूना। पूज्य भंते जी ने बुध्ममं शरणम, धम्ममं शंरणम और संघम शरणम गच्छामि का विस्तारपूर्वक अर्थ बताया तथा मनुष्य को कैसे आचरण करना चाहिए ये बताया, बुद्ध भगवान और बाबासाहेब आंबेडकर जी के बताये मार्ग पर चलकर अपना जीवन सुखमय करना है तथा भारतीय संविधान के महत्ता के बारे मे विस्तारपूर्वक बताया।
कार्यक्रम के शुरूआत में सर्व प्रथम पूज्य भंते जी ने तथागत गौतम बुद्ध और बाबासाहेब के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अगरबत्ती, मोमबत्ती जलायी तथा उपस्थित पूज्य भंते जी का स्वागत संस्था के अध्यक्ष , उनके कार्यकारिणी और उपस्थित सभी उपासक// उपासिकाओ ने पुष्पगुच्छ देकर किया।
साप्ताहिक वंदना के कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष विनोद वासनिक ने किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के सदस्यों, साधारण सदस्यों सहित कार्यक्रम में उपस्थित थे। जिनमें मुख्य रूप से कृष्णा बंसोडकर, देवानंद मेश्राम, रामराव ढोक, अशोक शाम कुवर, भीमराव पाटिल, राजेश गजभिये, हरिकिशन भोोवते, सविता मेश्राम, मीना नारनवरे, अलका बौद्ध, आनंद रामटेके, संदीप मेश्राम, शिवचरन पाणतावने, रविन्द्र गाडगे, कमलराज मेश्राम, नरेंद्र नारनवरे, संजय मेश्राम, सुभाष बंसोडकर आदि उपस्थित थे।
उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष विनोद वासनिक ने दी।
