भारतीय बौद्ध महासभा को भवन निर्माण हेतु 25 लाख का शासन से मिला अनुदान

Spread the love

     भिलाई 28 नवम्बर वेबवार्ता भारतीय बौद्ध महासभा ( प क्र 1119 ) सेक्टर 6 भिलाई डा आम्बेडकर सास्कृतिक भवन के निर्माण कार्य के लिए तत्कालीन  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के कार्यकाल में , मुख्यमंत्री जी  के नेतृत्व दिनांक 22 अगस्त 2023 को भिलाई निवास में भिलाई नगर की सभी संस्थाओं/ समितियों के साथ भेट मुलाकात कार्यक्रम में हमारी संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सविता मेश्राम के नेतृत्व में प्रस्ताव भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपये का आबंटन करने के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था।  एवं निवेदन किया था l इस आधार पर माननीय मुख्यमंत्री  महोदय जी ने  उसी समय हमारी संस्था  को निर्माण कार्य के लिए 25 लाख रूपये देने की घोषणा की गई थी।  इसी के अनुसार अभी प्रशासनिक स्विकृृती प्रदान की गई, जिसमें 12. 5 लाख प्रथम किस्त आबंटित कर नगर पालिका निगम भिलाई  को प्रस्तवित निर्माण कार्य के लिए नियुक्त किया गया। इसकी सूचना समाचार पत्र के माध्यम से दिनाँक 26- 11-2026 को प्राप्त हुई। यह एक बड़ी उपलब्धि  है। इसके लिए संस्था में हर्षोल्लास है। 
  22 अगस्त 2023 के संस्था के कार्यकाल में जो पदाधिकारी पदस्थ थे, जो इस प्रकार थे सविता मेश्राम अध्यक्ष, विनोद वासनिक उपाध्यक्ष, रामराव ढोक महासचिव, भागवत बागडे कोषाध्यक्ष, धरमपाल गजभिये सचिव , प्रदीप सोमकुवर लेखापाल एवं अन्य कार्यकारी सदस्य कार्यरत थे।
     प्रशासनिक स्विकृृती मिलने पर और निर्माण कार्य क्रियांवयन के लिए एजेन्सी को कार्यभार सोपे जाने पर जिलाधिकारी महोदय दुर्ग एवं आयुक्त महोदय न. पा. निगम भिलाई का संस्था आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती है। इस प्रकार निर्माण कार्य  जल्द से जल्द शुरू करने के लिए संस्था निवेदन करती है। 
   उक्त जानकारी संस्था के   पुर्व महासचिव रामराव ढोक ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *