भिलाई 25 अगस्त वेबवार्ता 12 बोर का देशी कट्टा लेकर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार, 25.08.2026 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र के उड़िया बस्ती, लक्ष्मी नारायण नगर में कुछ व्यक्तियों द्वारा देशी कट्टा लेकर लोगों को डराने-धमकाने एवं क्षेत्र में दहशत फैलाने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर थाना खुर्सीपार पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिनमें से एक आरोपी को पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया, जबकि अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए।
पकड़े गए आरोपी से पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर का 01 देशी कट्टा एवं 12 बोर का 01 राउंड बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 360/2026, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त होने पर जेल निरूद्ध किया गया।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाया गया है। वर्ष 2021 में थाना भिलाई-3 क्षेत्र के एक प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 302 भारतीय दण्ड संहिता के तहत प्रकरण दर्ज होने एवं जेल में निरूद्ध रहने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त आरोपी के विरुद्ध अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)आरोपी द्वारा अवैध देशी कट्टा अपने पास रखकर क्षेत्र में घूमते हुए लोगों को भयभीत करने एवं दहशत का वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा था।
घटना का कारणक्षेत्र में दहशत एवं भय का वातावरण उत्पन्न कर लोगों को डराने-धमकाने तथा दबदबा कायम करने का प्रयास किया जाना।
घटना स्थल उड़िया बस्ती, लक्ष्मी नारायण नगर, विजय किराना स्टोर के पीछे, थाना खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।आरोपी का नामउत्तम उर्फ पुरुषोत्तम उर्फ बुड़ा, उम्र 38 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नारायण नगर, उड़िया बस्ती, विजय किराना स्टोर के पीछे, थाना खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री12 बोर का 01 देशी कट्टा।12 बोर का 01 राउंड।
