भिलाई 17 अगस्त वेबवार्ता रामराव ढोक ग्राम पंचायत निवासी – खेडीकला जिला- पांढुरना मध्यप्रदेश में जन्म सन् 1953 में हुआ। सन् 1974 से 2013 दुर संचार विभाग में कई पदों पर
रहकर 2013 में सहायक महाप्रबंधक ( बीएसएनएल) दुर्ग (छत्तीसगढ़) के पद से सेवानिवृत्त हुए।अपनी विभागीय कार्य प्रणाली से उच्च अधिकारी व उपभोक्ताओं को प्रभावित करने वाले मिलनसार स्वभाव के धनी पूर्व अधिकारी रामराव ढोक का कार्य अवधी पूर्ण पश्चात पैतृक प्रान्त मध्यप्रदेश के जिला पांढुर्णा ग्राम पंचायत खेडीकला जन्म भूमि में सन् 2013 से रिटायर होकर लगातार 13 वर्ष से ग्राम- खेडीकला के स्कूल की ओर से आमंत्रण पर प्रत्येक स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप कक्षा पाचवी, आठवीं और दसवीं के छात्र/ छात्रा को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह् देकर और दसवीं के छात्र को हाथ घडी देकर सम्मानित करते है।
इस तरह 15 अगस्त 2026 के स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रामराव ढोक की तरफसे छात्रों/ छात्रा को सम्मानित किया, जिसमें खेडीकला शाला कक्षा खुशी धुर्वे पांचवी, रोमीत ईवनाती आठवीं और पार्थ भगत दसवीं।
इस अवसर पर अतिथिगण अरूण ईवनाती, धनराज कुमरे विजय पारडसिंगे, बाबुराव अलोने अलोने, रमेश ढोक, धनराज सहारे, रतन पुसे, चरणदास ढोक और शिक्षकगणो में अशोक सोमकुवर, सुनीलदास वैष्णव,, प्रकाश खवसकर, सुनंदा देशभ्रतार, अर्चना शिवहरे,ज्योति भूसारे, महादेव कवडेती, अरविंद खापरे, अशोक ठाकरे और खेडीकला ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
उक्त जानकारी ग्राम खेडीकला के मूल निवासी रामराव ढोक ने दी।
