चार्जशीट में पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी, बजरंग पावर स्मार्ट लिमिटेड के श्रवण गोयल के अलावा साहिल सोनवानी, शशांक और भूमिका, नितेश पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को भी आरोपी बनाया गया है।
ज्ञातव्य हो कि टामन सिंह सोनवानी और श्रवण गोयल को 19 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।
नियम के मुताबिक 60 दिन के भीतर चालान पेश करना होता है, लेकिन सीबीआई ने यहां तय समय से पहले ही चालान पेश कर दिया है।
जिससे कि फ़िलहाल अब सभी आरोपियों की जमानत की उम्मीद अब धूमिल हो गयी है।
चालान में परीक्षा की गोपनीयता को भंगकर अपात्र अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति देने का आरोप है।
चार्जशीट पेश किये जाने के कारण आज गिरफ्तार सभी 7 आरोपियों को कोर्ट में आज फिर से पेश किया गया।
बता दें कि इसी मामले में पिछले सप्ताह सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व एग्जाम कंट्रोलर सहित चार चयनित डिप्टी कलेक्टर व डीएसपी को गिरफ्तार किया था
